बिहार के गोपालगंज जिले (तिलंगही फील्ड, एकडेरवा) में स्थित एकडेरवा फिजिकल एकेडमी युवाओं के सपनों को हकीकत में बदलने का एक मजबूत मंच है। हमारा एकमात्र संकल्प भारतीय सेना (Army), बिहार पुलिस, SSC GD, दिल्ली पुलिस और विभिन्न सुरक्षा बलों में देश सेवा का जज्बा रखने वाले छात्रों को शत-प्रतिशत तैयार करना है।
हम यहाँ केवल शारीरिक अभ्यास नहीं कराते, बल्कि कड़े अनुशासन के साथ-साथ रनिंग, हाई जंप, लॉन्ग जंप और गोला फेंक (Shot Put) की सटीक तकनीक सिखाते हैं। यदि आप भी वर्दी पहनने का सपना देख रहे हैं, तो आज ही हमसे जुड़ें।
सफलता का संकल्प
फिजिकल ट्रेनिंग
बिहार पुलिस, SSC & Army
एकडेरवा फिजिकल एकेडमी में छात्रों को दी जाने वाली उच्च स्तरीय सुविधाएं
1600 मीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ के लिए स्टेमिना बिल्डिंग और सटीक टाइमिंग मैनेजमेंट शेड्यूल। बिहार पुलिस और आर्मी के लिए स्पेशल टाइम-ट्रायल बैचेस।
टाईगर जंप, सिज़र जंप और जंप में बिना फाउल के अधिकतम दूरी तय करने की वैज्ञानिक तकनीकें। हमारे पास गद्देदार (Mat) लैंडिंग पिट की उत्तम व्यवस्था है।
बिहार पुलिस में पूरे 25 अंक हासिल करने के लिए गोला फेंकने की सही ग्रिप, बॉडी पोस्चर और थ्रोइंग एंगल की ट्रेनिंग। कम ताकत में भी अधिकतम दूरी तय करने की ट्रिक।
तिलंगही फील्ड में दौड़ने के लिए 400 मीटर का ट्रैक उपलब्ध है, जहाँ भर्ती बोर्ड की तरह रीयल-टाइम प्रैक्टिस और हर शनिवार को स्टॉपवॉच के साथ रियल ट्रायल कराया जाता है।
छात्रों और छात्राओं दोनों के लिए अलग-अलग कड़े अनुशासन में ट्रेनिंग। रेगुलर मोटिवेशनल क्लासेस के साथ सुरक्षा और सम्मानजनक माहौल हमारी पहली प्राथमिकता है।
डिफेंस सेक्टर (आर्मी, पुलिस, एसएससी) की कोई भी नई नौकरी आते ही फॉर्म भरने की तारीख से लेकर सही सिलेबस और योग्यता तक की पूरी जानकारी सबसे पहले दी जाती है।
भर्ती बोर्ड के मेडिकल टेस्ट नियमों के अनुसार छात्रों के नोक-नी, फ्लैट-फुट और चेस्ट मेजरमेंट की पूरी जांच की जाती है। मेडिकल में क्या लाभ है और किस कारण हानि (रिजेक्शन) हो सकती है, इसका पूरा गाइडेंस मिलता है।
हर शनिवार को होने वाले टाइम-ट्रायल के नतीजों को रिकॉर्ड किया जाता है, ताकि छात्र अपनी टाइमिंग और जंप में हो रहे सुधार को खुद ट्रैक कर सकें।
स्टेमिना बढ़ाने, वजन नियंत्रित करने और मसल्स रिकवरी के लिए हर छात्र को उसकी शारीरिक क्षमता के अनुसार कस्टमाइज्ड होम-डाइट प्लान (घरेलू खान-पान गाइड) दिया जाता है।
Students
Selections
Years Experience
Dedication
"सपने वो नहीं जो नींद में आते हैं, सपने वो हैं जो आपको सोने नहीं देते।"